____

WhatsApp Business ऐप को डाउनलोड करें और खोलें

यह Google Play Store और Apple App Store पर फ़्री में उपलब्ध है. WhatsApp Business ऐप को बस कुछ ही क्लिक में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

डाउनलोड हो जाने के बाद, ऐप को खोलने के लिए WhatsApp Business ऐप के आइकन पर टैप करें. आपको WhatsApp की सेवा की शर्तें पढ़ने के लिए कहा जाएगा.

इन्हें पढ़ लेने के बाद, शर्तों को स्वीकार करने के लिए सहमत हैं और जारी रखें चुनें और बस आपका काम हो गया!

और जानें
मोबाइल की स्क्रीन जिस पर लिखा है, "WhatsApp Business में आपका स्वागत है"

____

रजिस्टर करें

अपने देश का कोड डालने के लिए ड्रॉप डाउन में से अपना देश चुनें और फिर प्रॉम्प्ट किए गए बॉक्स में अपना फ़ोन नंबर डालें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
आगे बढ़ने से पहले, आपसे यह कन्फ़र्म करने के लिए कहा जाएगा कि आपने सही नंबर डाला है.

आपने जो नंबर डाला है उसे दोबारा चेक कर लें कि वह सही है या नहीं और फिर ठीक है पर टैप करें.
अगर आपको नंबर में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो उसे अपडेट करने के लिए एडिट करें पर टैप करें.
ठीक है पर टैप करने के बाद, आपसे कैप्चा (CAPTCHA) स्टाइल का वेरिफ़िकेशन करने के लिए कहा जाएगा.

दिखाए गए नंबर डालें और आगे बढ़ें पर टैप करें.
अब सुरक्षा कारणों से आपसे अपना मोबाइल नंबर वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा. इससे आपके बिज़नेस को वेरिफ़ाई करने और धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलती है.

जब आपको वेरिफ़िकेशन टेक्स्ट या फ़ोन कॉल मिले, तो बस दिए गए कोड को डालें, हो गया पर टैप करें और बस आपका काम हो गया.

और जानें

____

कॉन्टैक्ट और फ़ोटो की एक्सेस दें

WhatsApp Business ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन की एड्रेस बुक का एक्सेस देकर कॉन्टैक्ट को तुरंत जोड़ा जा सकता है.

आप WhatsApp को अपने डिवाइस पर मौजूद फ़ोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को आसानी से एक्सेस करने की परमिशन दे सकते हैं.

मोबाइल फ़ोन पर दिख रहा प्रॉम्प्ट, जिसमें कॉन्टैक्ट और मीडिया फ़ाइल को एक्सेस करने की परमिशन माँगी जा रही है
मोबाइल फ़ोन पर आया एक प्रॉम्प्ट, जिसमें Google Drive से बैकअप रीस्टोर करने के लिए कहा गया है

____

ज़रूरत पड़ने पर अपना पिछला अकाउंट रीस्टोर करें

अगर आपने पहले कभी WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल किया है, तो इस समय आप Google Drive से उस अकाउंट को रीस्टोर कर सकते हैं.

WhatsApp Messenger से WhatsApp Business ऐप पर, अपने अकाउंट की जानकारी को आसानी से ट्रांसफ़र किया जा सकता है.

और जानें

____

अपनी बिज़नेस प्रोफ़ाइल बनाएँ

अपनी WhatsApp Business प्रोफ़ाइल बनाने के लिए बस अपने बिज़नेस का नाम और बिज़नेस कैटेगरी डालें और लोगो या प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपलोड करें.

अब आप पूरी तरह से तैयार हैं – आपकी बिज़नेस प्रोफ़ाइल सेट हो गई है और अब मैसेजिंग शुरू की जा सकती है! अब जब आपकी बिज़नेस प्रोफ़ाइल सेटअप हो गई है, तो आप अपना पहला मैसेज भेज सकते हैं.

और जानें